रक्तदान शिविर आयोजित कर बनाया जन्मदिन को खास

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारम्भ,बच्चों का हुआ रक्त ग्रुप परिक्षण
करेरा। टीला रोड करेरा में रक्तदान एवं रक्त समूह जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ बीजेपी जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव , जिला मुख्य चिक्तिसा अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर , स्वामी रूद्र चैतन्यपुरी जी महाराज, रामनिवास शर्मा , गोपाल पाल , वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र पांडे आदि की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत सभी मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर रक्तदान की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया। अवसर था एक निजी स्कूल के संचालक के जन्मदिन ।

सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर दिव्य सक्सेना एवं प्रबंधिका श्रीमती सोनम सक्सेना द्वारा रक्तदान किया एवं विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का रक्त समूह की जांच भी की गई और रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों को शासन की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक दिव्य सक्सेना द्वारा

आए हुए करेरा की सभी गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम विद्यालय द्वारा आयोजित किए जाते रहेंगे इसके लिए आश्वस्त किया । कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि डॉ संजय ऋषिश्वर द्वारा सभी रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को प्रमाण पत्र दिया गया एवं उनके द्वारा किए गए

सराहनीय कार्य के लिए सभी को भूरी भूरी प्रशंसित किया गया । रक्तदान शिविर में रामस्वरूप कुशवाहा, नंदकिशोर पाल, अभिषेक यादव , सौरव गुप्ता, असद अली, राजेंद्र सिंह तोमर आदि लोगों ने रक्तदान किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!