करैरा। ग्राम जुगहा के नजदीक बीट वनगवा- लालपुर क्षेत्र में पाल समाज के कुछ लोगों के द्वारा वन सुरक्षा कर्मियों पर लाठी- डंडे से हमला कर सुरक्षाकर्मी को घायल कर दिया गया।

ज्ञात हो कि आज सब रेंज करेरा का स्टाफ अपने वन क्षेत्र वनगवा लालपुर में अतिक्रमण हटाने हेतु पहुंचा था, जहां कुछ लोगों के द्वारा वन क्षेत्र में बागड़ लगाकर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था , वन कर्मियों के द्वारा बागड़ हटाए जाने के दौरान

पाल समाज के कुछ आरोपी व्यक्तियों मुन्ना पाल, भगवत पाल, रघुवीर ठाकुर,गोविंदी पाल घनश्याम सिकरवार अन्य 4 से 5 लोग निवासी जुगहा के द्वारा वन अमले पर हमला करते हुए एक सुरक्षा श्रमिक को घायल कर दिया,
थाना अमोला की टीम घटना स्थल की कर रही है।

तस्दीक कि मामला करेरा थाने मे आयेगा या अमोला मे
परिक्षेत्र अधिकारी:- वन क्षेत्र में अतिक्रमण एक प्रमुख समस्या है अतिक्रमण रोकथाम एवं वेदखली की कार्रवाई में ग्रामीण लोग अक्सर झगड़े की स्थिति पैदा करते हैं ऐसे मे वन कर्मचारियों को हल्का बल प्रयोग करने भी अनुमति नहीं होती, इसलिए हम वरिष्ठ कार्यालय से मांग करेंगे कि वन क्षेत्र से अतिक्रमण वेदखली एवं रोकथाम की कार्रवाई हेतु वन हमले को पुलिस बल निरंतर रूप से उपलब्ध कराने हेतु विशेष व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
