करैरा। वन परिक्षेत्र करेरा के वन अमले के द्वारा वीरपुर टोरिया वन क्षेत्र में अवैध गतिविधि में एक जेसीबी को जप्त किया गया इसी दौरान स्थानीय आपराधिक तत्वों के द्वारा वन अमले पर हमला कर जेसीबी छुड़ाने का प्रयास किया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी लक्ष्मण सिंह मीणा के द्वारा गंभीर हमले की आशंका को देखते हुए अपनी सर्विस राइफल से दो राउंड फायर किया, वनमंडल अधिकारी सुधांशु यादव के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने तुरंत हर संभव सहायता सहयोग उपलब्ध कराने हेतु अपने

अधीनस्थ को निर्देशित किया, एसडीओपी करेरा आयुष जाखड़ के द्वारा भी पुलिस सहायता मांगने पर पुलिस बल दिनारा थाना एवं करेरा थाना से उपलब्ध कराया। थाना प्रभारी दिनारा के द्वारा मौके पर पहुंच वन अमले को सपोर्ट दिया गया, वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा बताया गया कि वन अपराध प्रकरण के अलावा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध जनहानि की आशंका को पैदा करने एवं शासकीय कार्य में बाधा पैदा करने का पुलिस प्रकरण भी कायम कराया जाएगा।

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने क्षेत्रीय ग्रामीण लोगों से अपील की है कि वह वन क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों में अपने वाहनों का उपयोग न करें आप शासन प्रशासन से लड़कर जोर जबरदस्ती कर अतिक्रमण कर शासकीय संपत्तियों का उपयोग नहीं कर सकते हैं इस बात को जल्द से जल्द समझने में ही समझदारी है।
