बस में जा रहे थी आतिश (पटाखे) पुलिस ने किया जप्त

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। झांसी से करैरा आ रही एक यात्री बस में लाई जा रही विस्फोटक सामग्री (फटाखे) को पुलिस ने जप्त किया है साथ ही बस को भी।
सूचना मिलने पर जांच करते हुए पुलिस ने जब बस को रोककर तलाशी ली तो तलाशी के दौरान तीन बड़ी बोरियों में भरे फुलझड़ी, अनार और सुतली बम जैसी आतिशबाजी मिली पुलिस ने बस को विस्फोटक सामग्री सहित ज़ब्त कर लिया।


यात्रियों की जान से खिलवाड़
बस में दर्जनों यात्री सवार थे। अगर ज़रा-सी चिंगारी इन फटाखों तक पहुँच जाती, तो सैकड़ों जिंदगियाँ खतरे में पड़ सकती थीं। बस संचालक की यह लापरवाही लोगों की जिंदगी के साथ खुला खिलवाड़ थी।


थाना प्रभारी की सतर्कता से बची जानें
समय रहते सूचना मिलते ही करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने टीम के साथ बस को रोका और पूरी जांच की। जैसे ही विस्फोटक सामग्री मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया। थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।


बस संचालक पर कार्रवाई
पुलिस ने बस संचालक की लापरवाही को उजागर करते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। यह भी जांच की जा रही है कि आखिर इतनी भारी मात्रा में फटाखे बस में क्यों और किसके लिए लाए जा रहे थे।


जनसुरक्षा सर्वोपरि
थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकार की लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!