सेवा पर्व पर वन विभाग ने किया शिशु मंदिर में पौध रोपण

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। वन परिक्षेत्र करेरा अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर करेरा मे सेवा पर्व का आयोजन किया गया जिसमें वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। करेरा सरस्वती शिशु मंदिर के खेल ग्राउंड मे स्थानीय विधायक रमेश खटीक, नगर परिषद अध्यक्ष पति रामस्वरूप रावत, शिशु मंदिर प्राचार्य उमाशंकर भार्गव एवं वन विभाग के अधिकारी उप वनमंडल अधिकारी आदित्य सांडिल, करेरा रेंजर लक्ष्मण मीणा, डिप्टी रेंजर कुलदीप गौर, बलिराम अहिरवार व अन्य वन कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

बता दे कि शासन प्रशासन द्वारा 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व आयोजित किया जा रहा है जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण पर बल देते हुये सेवा पकवाड़े का आयोजन विभिन्न विभागों के द्वारा अपने-अपने स्तर पर किया जा रहा है, इसी क्रम मे आज वन विभाग के द्वारा सेवा प्रबंधन अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य किया गया है

जिसका संदेश है की सेवा किसी भी रूप में की जा सकती है सेवा का द्वारा स्वच्छता से शुरू होकर पृथ्वी को सुंदर हरा भरा बनाने की ओर जाता है वन विभाग की यही पहल इस सेवा पगवाड़े में सेवा कार्यक्रम के माध्यम से देखी जा सकती है, वनमंडल अधिकारी सुधांशु यादव के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों एवं नगर

वासियों के बीच इस कार्यक्रम को करने की प्राथमिकता थी इसी अनुरूप इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई साथ ही साथ नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए, वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया एवं उन्होंने बढ़-चढ़ कर वृक्षारोपण में भाग लिया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!