दिनारा। स्थानीय अमर रिजॉर्ट होटल में आयोजित पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से शंकर राजोरिया को अध्यक्ष और हरिओम चतुर्वेदी को सचिव चुना गया। बैठक में दिनारा क्षेत्र के सभी प्रमुख पत्रकारों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान दिनारा पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर संघ को मजबूत बनाने पर जोर दिया और आगामी समय में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे।
मीटिंग में वरिष्ठ पत्रकार संतोष बर्मा, बीरेंद्र यादव, संतोष सावला, हरनारायण पाल, और विवेक यादव सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद थे।
