◆22 सितंबर को प्रभात फेरी के साथ होगी नव युवक मंडल की शपथ
करैरा। अग्रसेन महाराज की 5149वीं जन्म जयंती 22 सितंबर 2025 को है इस सिलसिले में अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल द्वारा विभिन्न कार्य्रकम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम में 18 सितंबर को फैंसी ड्रेस एवं क्ले विथ प्ले प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया जिसमें अग्रवाल समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी गई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अपने-अपने

किरदार में अलग-अलग प्रस्तुतियां पेश की गई वहीं क्ले विद प्ले कार्यक्रम में भी बच्चों द्वारा किले के माध्यम से सुंदर कलाकृतियां बनाई गई 19 सितंबर को 1 मिनट प्रतियोगिता एवं डांस प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया
20 सितंबर को अग्रसेन महाराज से संबंधित स्पीच एवं अंताक्षरी प्रतियोगिता होना है।

22 सितम्बर को प्रातः 7:00 बजे से प्रभात फेरी
दोपहर 2:00 बजे से नव नियुक्त अग्रवाल नवयुवक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह,दोपहर 3:00 बजे से सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण,शाम 4:00 बजे से सहभोज एवं गरबा नृत्य,एवं शाम 6:00 से अग्रसेन महाराज का चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकलेगा

अग्रसेन जयंती उत्सव को लेकर समस्त अग्रवन्धुओ अग्रवाल महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल में खुशी एवं जोश का माहौल है।

