◆एक आरोपी अभी भी है फरार
दिनारा(करेरा)। दस सितंबर को ग्राम सलैया डामरोन में राम निवास पाल चंदन पाल दीपक पाल एवं प्रतिपाल पाल ने मिलकर गांव के ही भाईसाहब जाटव पुत्र प्रभु दयाल जाटव को रस्सी से बांध कर लाठी एवं कुल्हाड़ी से पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें म्रतक के पिता प्रभु दयाल जाटव के द्वारा दिनारा थाना में रिपोर्ट की गई थी जिसमें चारों अपराधियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक -203/2025 धारा

103,127(2),140(1),115(2),296,3(5)BNS 3(1)द, ध, 3(2)(V)SC/ST Act का कायम कर विवेचना में लिया था जिसमें पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

संजीव मुले के मार्ग दर्शन में दिनारा पुलिस द्वारा दिनारा थाना क्षेत्र के अशोक होटल से गिरफ्तार किया गया तथा तीनों को एस सी / एस टी न्यायालय में पेश किया गया। आपको बताते चलें की इस हत्याकांड में शामिल प्रतिपाल पाल अभी भी फरार है। इस कार्यवाही में एस डी ओ पी करैरा डा आयुष जाखड़ थाना प्रभारी दिनारा

उप निरीक्षक अमित चतुर्वेदी सहायक उप निरीक्षक सुल्तान सिंह सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह बंजारा प्रधान आरक्षक जगदीश कुशवाहा प्रधान आरक्षक हिमांशु जोशी प्रधान आरक्षक राजेन्द्र हाडा प्रधान आरक्षक सतेन्द्र मिश्रा प्रधान आरक्षक हिमांशु चतुर्वेदी प्रधान आरक्षक घनश्याम परमार आरक्षक गण प्रदीप कौरव, आशीष शर्मा, विकास दुबे, संदीप राठोर, पवन यादव, आरक्षक चालक नंदकिशोर सैनिक सुरेन्द्र यादव, विशाल शर्मा, रवि शंकर तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
