करेरा ।प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में सिविल न्यायालय करैरा में दिनांक 13 सितम्बर 2025 को नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। प्रथम जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति दिनेश कुमार खटीक ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया । लोक अदालत के शुभारंभ पश्चात लोक अदालत में उपस्थित अधिवक्तागण एवं आमजन को विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से लोक अदालत, मध्यस्थता के लाभ से आमजन को अवगत कराया। इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या, एवं न्यायिक मजिस्ट्रेटगण प्रथम श्रेणी श्रीमती आकाक्षां यादव, भूपेन्द्र सिंह, सुश्री काजल रेनीवाल, रज्नेश पाल सहित अभिभाषक संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता, पी.डी.गुप्ता, सहित न्यायालयीन कर्मचारीगण, बैंक, विधुत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। न्यायालय करैरा में कुल 06 खण्डपीठ गठित की गई जिसमें 02 खण्डपीठ जिला न्यायाधीश एवं 04 खण्डपीठ व्यवहार न्यायाधीश न्यायालयों की की होकर उक्त खण्डपीठों में कुल 295 प्रकरण रखे गये। जिसमे से अंतिम रूप से 179 प्रकरण निराकृत हुए। विधुत के लिटिगेशन के 56 प्रकरणो में निराकृत होकर 1012000/-राशि एवं विद्युत के प्रीलिटगैशन प्रकरणों 271 में 3688000 की वसूली विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार खटीक द्वारा कराई गई। नगरपरिषद के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में जलकर में 11 प्रकरण निराकृत होकर 64712/- एवं समेकित कर के 02 प्रकरण निराकृत होकर 8095/- रू की वसूली की गई एवं बैंक के प्रीलिटगेशन के 25 प्रकरणों में 3125800/- रू की वसूली की गई ।
