आदि कर्मयोगी अभियान के लिए एनजीओ ने दी एम्बुलेंस

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares



◆स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान हेतु जपाइगो ने दिए 10 लाख के उपकरण
◆केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किए लोकार्पित 
शिवपुरी।  केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गतदिवस आदि कर्मयोगी अभियान के लिए परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा 6 लाख 50 हजार रुपए की राशि से तैयार चलित क्लिनिक (एम्बुलेंस) का लोकार्पण किया गया। इसी दौरान जपाइगो संस्था द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर गर्भवती महिलाओं के परीक्षण हेतु 10 लाख रुपए मूल्य की 50 एएनसी किट का वितरण भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि शिवपुरी विकासखंड के ग्राम सिंह निवास में विद्युत सब स्टेशन का भूमि पूजन तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस दौरान लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की सहयोगी संस्था परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान लिए प्रदाय की गई 6 लाख 50 हजार रुपए से निर्मित चलित क्लिनिक (एम्बुलेंस) का विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर लोकार्पित किया गया। जिसका संचालन पोहरी विकासखंड के आदिवासी ग्रामों में किया जाएगा। कार्यक्रम में जापाईगो संस्था द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आने वाली ग्रामीण गर्भवती महिलाओं के परीक्षण हेतु 10 लाख रूपए की 50 एएनसी किटों को वितरण एएनएम व सीएचओ को किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ महेन्द्र कुशवाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ शीतल व्यास, बीसीएम संतोष शर्मा, सीएचओ, एएनएम व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!