करैरा के गीतकार कवि सौरभ सरस करेंगे मुख्यमंत्री के समक्ष काव्यपाठ

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। नगर के युवा गीतकार कवि सौरभ तिवारी सरस् मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग साहित्य परिषद भोपाल द्वारा आयोजित कवि महाकुम्भ में मुख्यमंत्री म.प्र. डॉ मोहन यादव एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी के समक्ष रविन्द्र भवन भोपाल में 15 सितंबर को काव्यपाठ करेंगे। करैरा नगर की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों,पत्रकार बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। करैरा नगर से पहली बार कोई युवा गीतकार द्वारा शासन स्तर पर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के सामने अपने सुमधुर गीतों का पाठ करेंगे।सौरभ तिवारी (सरस्) वनविभाग में कार्यरत हैं एवं वरिष्ठ यूनीवार्ता संवाददाता स्व.श्री सुरेंद्र तिवारी (भैयाजी) के पुत्र है। नगर में उनकी इस उपलब्धि से हर्ष का माहौल है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!