केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गरेठा को दी बिजली उपकेन्द्र की सौगात

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

गरेठा को मिला विकास का नया आयाम

पिछोर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज बुधवार को शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा के गरेठा में ₹2.19 करोड़ की लागत से बने नवीन बिजली सब-स्टेशन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज यह उपकेन्द्र सिर्फ बिजली का ढांचा नहीं है, बल्कि यह विकास की नई राह का आरंभ है।

हजारों क्षेत्रवासियों को सुचारु आपूर्ति

इस उपकेन्द्र के शुभारंभ से क्षेत्र के हजारों क्षेत्रवासियों को सुचारु और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे किसानों, विद्यार्थियों, छोटे व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों को सीधे लाभ मिलेगा। बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगी, जिससे उत्पादन और विकास की गति को और बल मिलेगा।

युवाओं, किसानों और उद्योगों को नई शक्ति देगा ये उपकेंद्र: सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह उपकेन्द्र केवल एक तकनीकी परियोजना नहीं, बल्कि विकास की नई राह का प्रतीक है। उन्होंने कहा यह उपकेन्द्र सिर्फ बिजली का ढांचा नहीं है, बल्कि यह विकास की नई राह का आरंभ है। यह उपकेंद्र हमारे युवाओं, किसानों और उद्योगों को नई शक्ति देगा और समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। डबल इंजन सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक सुविधाएँ पहुँचाना है और आज का यह लोकार्पण उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा मध्यप्रदेश

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएँ जन-जन तक पहुँच रही हैं और हर वर्ग को उनका सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने इस अवसर पर जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है। आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और उद्योग के क्षेत्र में भी कई नई परियोजनाएँ मूर्त रूप लेंगी।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!