कन्या उच्चतर विद्यालय में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संकल्प लिया

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


करेरा। हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आज एक साथ सभी विद्यालयों में संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक संघ मध्य प्रदेश की अध्यक्ष छत्रवीर सिंह राठौड़ एवं जिला अध्यक्ष वत्सराज सिंह राठौड़ के विशेष प्रयासों से पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया। इसके तहत पीएम श्री कन्या उच्चतर विद्यालय में प्राचार्य श्रीमती कविता लोधी, वरिष्ठ शिक्षक बृजेंद्र सिंह बैस, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र जैन,आनंद जैन, नीरज गुप्ता, संतोष गुप्ता सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सैकड़ो छात्राओं के साथ स्वच्छता एवं अनुशासन में रहने का संकल्प लिय। विद्यालय में स्वच्छ अनुशासित, हरित और प्रेरणास्पद स्थान बनाए रखना, विद्यालय की संपत्ति, समय और संसाधनों को राष्ट्र धन मानते हुए उनका संरक्षण करने एवं उनका विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया। इस संकल्प के तहत छात्राओं ने संकल्प लिया कि हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे जहां कोई भेदभाव नहीं होगा, हम सभी समान भाव से सीखने और सिखाने के पथ पर अग्रसर रहेंगे। हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं अपितु चरित्र निर्माण, आत्म विकास एवं समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे। हम इस विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं बल्कि संस्कार सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे। यह संकल्प लेते हुए सभी छात्राओं ने संकल्प लिया कि हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है हमारी आत्मा का अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है। उक्त संकल्प अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शिवपुरी के आवाहन पर राष्ट्रहित में लिया गया। इस संकल्प के पेंपलेट भी सभी विद्यालयों में वितरित किए गए थे। एवम जिला स्तर से उक्त संकल्प लेने के आदेश भी प्रसारित किए गए थे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!