प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय दिनारा में आयोजित रक्तदान शिविर में 14 यूनिट रक्तदान संग्रह

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

विंग जीवन की उड़ान संस्था और नितिन राधे और सुमित नीखरा मोनू रहे सहयोगी

दिनारा । विश्व बधुत्व दिवस एवं राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दिनारा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय पर विंग (जीवन की उड़ान) संस्था और नितिन राधे गुप्ता और सुमित नीखरा मोनू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी दिनारा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम की शुरुवात संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । रक्त संग्रह टीम दतिया शासकीय अस्पताल ब्लड बैंक से डॉ. कल्पित अग्रवाल (प्रभारी) ,वीरेंद्र कुमार, मुकेश शाक्य, रश्मि दीक्षित, सुरभ यादव, दिनेश चौबे उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में कुल 14 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, रक्तदाताओं के नाम क्रमानुसार है – सतीश गुप्ता(3 वार), साहिल गुप्ता, 26 वर्ष (7 वी बार), अभिषेक गुप्ता ( 6 वी वार), नितिन गुप्ता (14वीं वार),  कृष्णा सावला (4थी वार), डॉ. अंकित गुप्ता, मोनू सोनी, विक्की, डॉ संजय चतुर्वेदी, देव गुप्ता, अभिराज गुप्ता, अंकुर यादव, हनी गुप्ता, प्रवीण गुप्ता ने किया। इन सभी रक्तदाताओं का प्रजापति ब्रह्मकुमारी विद्यालय की संचालिका रक्तदान शिविर आयोजिका बी.के. मनीषा , और दतिया ब्लड बैक व विंग संस्था और दिनारा रक्तदान शिविर सहयोगी नितिन राधे और सुमित नीखरा मोनू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी दिनारा ने आभार व्यक्त किया और लोगों को रक्तदान करने हेतु संदेश दिया।

केन्द्र की संचालिका बी.के. मनीषा ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विंग संस्था और नितिन भैया व सुमित भैया के सहयोग से राजयोगिनी दादी प्रकाशमणिजी के 18 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि दादी जी शांति, नम्रता, सरलता, श्रेष्ठ नेतृत्व एवं विश्व बंधुत्व की सजीव प्रतिमूर्ति थी। रक्तदान कार्यक्रम समस्त भारत के अलावा पड़ोसी देश नेपाल, चीन में भी एक साथ आयोजित है।

कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रक्तदान शिविर सहयोगी सुमित नीखरा मोनू ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कीर्तिमान हासिल करने के लिए 1 लाख यूनिट रक्तदान भारत एवं नेपाल से समाज कल्याण हेतु संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य से दिनारा विद्यालय स्थित पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट आश्रम और विंग संस्था और बल्ड बैंक द्वारा दिए गए और आश्रम द्वारा आए अतिथियों को माला पहनाकर स्मृति चिह्न भेट कर सम्मान किया गया।

मौके पर विंग (जीवन की उड़ान) संस्था से शिवम शर्मा, उज्जवल गुप्ता, अंकित साहू, नीरज प्रजापति, वीरेंद्र कुमार और प्रजापति ब्रह्मकुमारी विद्यालय की संचालिका कार्यक्रम कि आयोजक बी.के. मनीषा दीदी तथा सहयोगी साथी बी.के. प्रियंका, विनोद रुसिया, सतीश यादव, गीता रूसिया, किरन कसाब, शाशी खटीक, सन्तोष सांवला आदि उपस्थित थे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!