◆ एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार,SDOP आयुष जाखड़ IPS के नेतृत्व में पहली सफलता
करैरा। एसडीओपी आयुष जाखड़ के नेतृत्व में करेरा पुलिस ने आज पहली और बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्लारपुर गाव में संचालित अबैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है जहां से पुलिस ने 10 हथियार , 03 जिंदा कारतूस व अवैध हथियार बनाने की सामग्री बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि दो व्यक्ति ग्राम सिल्लारपुर में विजय जाटव के पुराने घर में अवैध हथियार बना रहे है। मुखविर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सिल्लारपुर में विजय जाटव के पुराने घर के पास पहुंचकर दीवाल की आड से छुप कर देखा तो दो व्यक्ति एक पुराने कमरे के अंदर ठोका पीटी कर अबैध हथियार बनाने मे लगे थे। घर के मुख्य दरबाजे का गेट बजाया तो एक व्यक्ति ने गेट खोला एंव पुलिस को देखते ही दूसरे व्यक्ति ने


दौड लगा दी और सीडियाँ चडकर पडोसी के मकान की सीडियो से उतर कर खेतो की तरफ भाग गया। एक व्यक्ति को हमराही फोर्स ने मौके पर पकङ लिया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रताप सिंह विश्वकर्मा पुत्र रशिकलाल विश्वकर्मा उम्र 50 साल नि0 ग्राम टोला रावत थाना मझगवाँ जिला हमीरपुर उ० प्र० हाल नि० कस्वा राठ थाना राठ जिला हमीरपुर का होना बताया एंव भागे हुये आरोपी के बारे में पूछा तो उसने भाग हुये आरोपी का नाम विजय जाटव पुत्र तुलाराम जाटव उम्र 22 साल निवासी

सिलारपुर थाना करैरा का होना बताया तथा उसी के मकान में अबैध हथियार निर्माण करना व रहना बताया आरोपी प्रताप सिहं विश्वकर्मा के कब्जे से मौके पर कमरे में 315 बोर के कट्टे के 06 नग चालू हालत में तथा 03 नग निर्माण हालत में कुल 09 नग तथा एक 12 बोर बंदूक की बैरल एव बाडी निर्माण हालत मे तथा 03 नग 315 बोर के जिन्दा कारतूस 01 नग 315 बोर का खाली खोखा 01 नग 12 बोर का जिन्दा राउण्ड एंव रॉ मटेरियल तथा

निर्माण सामाग्री अपने कब्जे मे रखने, एंव अवैध हथियार निर्माण करने के संबंध मे बैध लायसेन्स चाहा गया तो नहीं होना बताया आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25/27,25(1) (A), 25(1) (B) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी प्रताप सिंह विश्वकर्मा पुत्र रशिकलाल विश्वकर्मा उम्र 50 साल नि० ग्राम टोला रावत थाना मझगवाँ जिला हमीरपुर उ० प्र० हाल नि० कस्वा राठ थाना राठ जिला हमीरपुर (2) विजय पुत्र तुलाराम जाटव उम्र 22 साल निवासी सिलारपुर थाना करैरा जिला शिवपुरी म.प्र. के विरूद्ध अपराध क्रमांक 612/25 पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

अवैध हथियार बनाने का यह सामान बरामद …
- (09) 315 बोर के देशी कट्टे कीमती करीबन 95000 रुपये
2.01 लोहे की 12 बोर की बैरल/बाँडी, 04 नग जिन्दा राउण्ड कीमत 3300 रूपये
- लोहे के 02 पंखे, भट्टी, लोहे की कुल 30 स्प्रिंग, ड्रिल मशीन, लोहे का सिकंजा, लोहे का गट्टा 11500 रुपये,02 हथोडे. 01 प्लास 02 संडशी, कुल 18 रेती, लोहे की 01 आरी, 02 फनर, डाई का हेण्डल क, 13 नग लोहे। की सुम्मी, 5 नग बैल्डिंग रॉड तथा बैल्डिंग पाउडर 35 नग बर्मा, 07 नग ग्रान्डर ब्लेड, 02 फायरिंग पिन 01 ट्रंगर गार्ड तथा 03 नग ट्रगर, 09 बांडी पार्ट तथा 01 इंची टेप,01 रेडमी कम्पनी का मोवाईल तथा 01 ओप्पो कम्पनी का मोवाईल
