सिंध नदी में प्रेमी जोड़े ने लगाई छलांग ,दोनों के मिले शव

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करेरा। सिंध नदी अमोला पुल पर एक प्रेमी जोड़े ने सिंध नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक लड़के की पहचान अमन प्रजापति के रूप में हुई है, जो झांसी का रहने वाला था, जबकि लड़की स्वाति दिल्ली की निवासी थी। दोनों के शव आज पुलिस को नदी में मिले।

ग्रामीणों ने जब नदी में दो शवों को देखा जिनके पैरों में रस्सी बंधी थी तो अमोला पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को निकलवाया और पीएम के लिए भेज दिया।

लड़के अमन के पिता चंदू प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा अमन 20 अगस्त को घर से गायब हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट झांसी में दर्ज कराई गई थी।अमोला पुलिस को सिंध नदी के पुल पर एक बाइक मिली थी, जो झांसी की बताई गई थी। आज शव मिलने के बाद परिजनों को सूचित किया गया और शवों की पहचान की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेम संबंध और पारिवारिक दबाव

बताया जा रहा है कि अमन और स्वाति के बीच मोबाइल से संबंध बने थे। अमन राजस्थान में काम करता था और दोनों के बीच प्यार हो गया था।हालांकि, अमन की शादी 16 अगस्त को ही हुई थी और उसकी पत्नी घर पर ही है। यह घटना परिवार वालों के लिए एक बड़ा झटका है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!