राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव 2025 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे केवी करेरा के 13 बच्चे जिसमें 10 छात्राएं

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

विजुअल आर्ट में ऋतिका तिवारी ने फिर बाजी मारी
स्तरीय (रीजनल) प्रतियोगिता के लिए

करैरा। राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव 2025 की राज्य स्तरीय (रीजनल) प्रतियोगिता के लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस करैरा से विभिन्न क्षेत्र की कलाओं में 13 बच्चों का चयन हुआ है। इन सभी चयनित हुए विद्यार्थियों ने संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था । जिसका परिणाम केंद्रीय विद्यालय दतिया जो कि संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मेजवान था ने घोषित किया है। राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव 2025 के लिए विजुअल आर्ट 2डी,ऑन स्पॉट पेंटिंग , टॉय मेकिंग,शास्त्रीय नृत्य एकल कथक (तीन ताल) ,नाटक,लोक नृत्य समूह आदि की प्रतियोगिताएं हुई थीं। सभी प्रतियोगिताओं की तैयारी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी करेरा के प्राचार्य अशोक कुमार सारस्वत के निर्देशन में कला शिक्षक रौनक राय , दीप्ति झा, आरोही और एकता ने कराई थी। चयनित प्रतिभागियों ऋतिका तिवारी 12वीं की वह छात्रा है को 2023 कला उत्सव में राज्य स्तर पर चयनित होकर नेशनल स्त्रीय प्रतियोगिता में कोलकाता में भागीदारी कर चुकी है।
यह बच्चे हुए राज्य स्तर के लिए चयनित –
रितिका तिवारी 12वीं अ चित्रकला टॉपिक विकसित भारत (संस्कृति की गोद में विकास), विवेक पाखरे दसवीं ब ऑन स्पॉट पेंटिंग टॉपिक विकसित भारत (टेक्नोलॉजी और कृषि का संगम), मयंक शर्मा और रोहित रावत 11वीं अ टॉय मेकिंग टॉपिक पारंपरिक स्थानीय खिलौने
(घोड़ा, हाथी, रेनडियर और बैल पर बैठे योद्धाओं की लड़ाई का खेल),रिया सेन नबी शास्त्रीय नृत्य एकल कथक (तीन ताल), ऋषिका गुप्ता दसवीं अ , कनिष्का गुप्ता दसवीं अ , नंदिनी शर्मा 11वीं और सौम्या सोनी 12 बी नाटक टॉपिक विश्व गुरु भारत (विकास और विनाश के द्वंद्व को खत्म करने के लिए महापुरुषों की शिक्षाओं का मनोरंजन व्यंग्यात्मक मंचन),कोहिना परमार 10वीं अ , मान्यता रावत दसवीं अ, कृषिका यादव दसवीं ब , श्रेयांशी गुप्ता दसवीं अ – लोक नृत्य समूह (बुंदेलखंडी डांस राई, बधाईं इत्यादि) में चयन हुआ है।
ऋतिका तिवारी का विजुअल आर्ट में दूसरी बार चयन-
क्लास 12 अ की छात्रा ऋतिका तिवारी का यह दूसरा अवसर है जब वह इस केंद्रीय विद्यालय से विजुअल आर्ट में राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है,इससे पहले भी ऋतिका तिवारी जब 2023 की प्रतियोगिता में शामिल हुई थी तो राज्य स्तर पर उन्हें प्रथम स्थान मिला था और फिर उनका चयन नेशनल लेवल के लिए किया गया था जिसमें उन्होंने कोलकाता में भागीदारी की थी, ऋतिका तिवारी विजुअल आर्ट और स्केचिंग में काफी प्रतिभावान है और कई अच्छी स्केच बना चुकी है

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!