हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता रैली में उमड़ा उत्साह,विधायक निधि से पेवर्स ब्लॉक का लोकार्पण

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

◆ पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की टॉपर छात्राओं को सम्मान

करैरा। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेरा में “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत भव्य रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय रमेश प्रसाद खटीक, एसडीएम महोदय करेरा श्री अजय शर्मा , नगर निरीक्षक श्री विनोद छावई, एडीपीसी श्री राजा बाबू आर्य, प्राचार्य कविता लोधी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु एवं विद्यालय स्टाफ और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक श्री खटीक ने विधायक निधि से ₹3 लाख की लागत से बने पेवर्स ब्लॉक का विद्यालय परिसर में लोकार्पण किया। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की टॉपर छात्राओं को शील्ड प्रदान की और छात्राओं को ₹5000-₹5000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने “हर घर स्वच्छता – हर घर तिरंगा” का संकल्प लिया।

विद्यालय प्राचार्य कविता लोधी ने इस आयोजन के लिए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!