◆पारिवारिक कलह में शादी के 7 साल बाद तीन बच्चों की माँ को लेना पड़ी पुलिस की शरण
करैरा। तीन दिन से कस्बा में चल रहे सोनी परिवार की कलह सड़क पर आने के मामले में प्रयास के बाद भी जब बात न बनी तो कल सामाजिक प्रदर्शन के बाद आज मामले में पत्नी की रिपोर्ट पर पति सहित चार लोगों पर थाने में मामला दर्ज हो गया।
आज आवेदिका शालिनी सोनी पत्नी अंशुल सोनी उम्र 27 साल निवासी वार्ड क्र. 14 सिटीसेन्टर करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी ने अपने पिता राकेश गुप्ता व भाई दीपक गुप्ता के साथ थाना आकर एक टाईपशुदा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें उल्लेख था कि पति अंशुल सोनी, ससुर संतोष सोनी सास मंजू सोनी, जेठ आयुश सोनी द्वारा दहेज के मांग करने व शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है। आवेदन में कहा गया कि मैं शालिनी सोनी पत्नी अंशुल सोनी उम्र 27 साल निवासी वार्ड क्र. 14 सिटीसेन्टर करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी की रहने बाली हूँ मेरी शादी 03.03.2018 को अंशुल सोनी से हिन्दू रीति रिवाज से परिवार की सहमति से ओरछा मंदिर से हई थी शादी में मेरे पिता ने दान दहेज के रूप मे 10 लाख रूपये नगद दिये थे एवं मुझे सोने चांदी के जेवर दिये थे शादी के बाद मेरे पति से मेरे तीन बच्चे है सबसे बडा धनजय सोनी उम्र 06 साल दो जुडबा बच्चे सार्थक सोनी एवं समर्थ सोनी उम्र 04 साल के है शादी के दो साल तक मेरे पति ने मुझे अच्छे से रखा उसके बाद मेरे पति व उसके घर बाले मुझे परेशान करने लगे पति अंशुल सोनी, ससुर संतोष सोनी सास मंजू सोनी, जेठ आयुश सोनी मुझसे कहने लगे की तुमने हमारे बेटे को फसाया है और हमारे घर मे जबरदस्ती रह रही है।
आवेदन के आधार पर पुलिस ने पति अंशुल सोनी सहित परिवार के 4 लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बता दे के रक्षाबंधन के त्योहार पर शालनी अपने मायके गई थी वहां से जब वह वापस ससुराल आई तो उसे पति व परिवार जन ने घर मे नही घुसने दिया था जिसके फोटो वीडयो भी वायरल हुई थे।
