पी.एम.श्री योजना के तहत 10.87 लाख की ए.टी. लैब का विधायक ने कियाभूमि पूजन

0 minutes, 1 second Read
0Shares

◆विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान शिक्षा का तोहफ़ा

करैरा। विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने आज करैरा पी.एम.श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल (I.T.B.P.) परिसर में पी.एम.श्री योजनान्तर्गत स्वीकृत अत्याधुनिक ए.टी. (एडवांस टेक्नोलॉजी) लैब का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री जयप्रकाश सोनी करैरा मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा सुरेश तिवारी पवन लोधी विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

करीब 10 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनने वाली यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगी लैब में अत्याधुनिक उपकरण, कंप्यूटर, डिजिटल टूल्स और प्रयोगात्मक किट्स उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विद्यार्थी प्रायोगिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी कौशल में भी निखार ला सकेंगे

विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने अपने उद्बोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप पी.एम.श्री योजना के तहत देश के विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण और शहरी सभी क्षेत्रों के बच्चे नई तकनीक से जुड़ सकें और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें उन्होंने आगे बताया कि यह ए.टी. लैब विज्ञान और गणित की पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने में मददगार होगी साथ ही बच्चों को रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक प्रयोगों का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!