शिवपुरी। जिले में वर्तमान में 21317 मै. टन खाद उपलब्ध है। जिसमें 1631 मै.टन यूरिया, 1685 मै.टन डीएपी, 4525 मै.टन एनपीके, 13115 मै. टन एसएसपी, 361 मै.टन एमओपी उपलब्ध है। जिले में खरीफ सीजन में अभी तक 53745 मै टन खाद वितरण हो चुका है। जिसमें 20049 मै. टन यूरिया, 11192 मै.टन डीएपी, 7456 मै. टन एनपीके, 14665 मै. टन एसएसपी, एवं 383 मै. टन एमओपी है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि चंबल कंपनी का यूरिया की रैक प्राप्त हुई है जिससे जिले को 1318 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ है, जिसमें डबल लॉक गोदामों को 300 मै.टन, सहकारी समितियों को 600 मै.टन. मार्केटिंग सोसायटी को 80 मै. टन, एमपी एग्रो को 50 मै. टन, इसी प्रकार निजी उर्वरक विक्रेताओं को 288 मै.टन यूरिया प्राप्त होगा जिसका वितरण सहकारी समितियों, डबल लॉक गोदाम, एमपी एग्रो एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रो के माध्यम से किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सह. समिति पचावली, लुकवासा, कोलारस, बेंहटा, भडोता, टोडा पिछोर, समोहा, दिनारा, करही, कुंअरपुर, कोटा, धोलागढ, झालोनी, गूडर, बैराड, बूढदा, चिन्नोदी, भौंती, ऐजवारा, दीगोध, बमरा, पिपरघार, सीहोर, मुहासा समिति को यूरिया 25 – 25 मै.टन दिया गया है। नलदमयंती विपणन सह. संस्था नरवर को 55 मै. टन यूरिया एवं सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया सोसायटी मर्या. खनियाधाना को 25 मै. टन यूरिया दिया गया है। मार्कफेड शिवपुरी, करैरा, पिछोर, बदरवास, कोलारस, बैराढ को 50-50 मै. टन यूरिया दिया गया है। इसके साथ ही एमपी एग्रो को 50 मै.टन एवं अलका एजेंसी खनियाधाना को 35, विवेक ट्रेडर्स खनियाधाना को 27, गुप्ता ट्रेडिंग करैरा को 18, रामसेवक सीताराम गेडा करैरा को 9, बालाजी ट्रेडिंग बैराढ को 9, राजौरिया कृषि सेवा केंद्र बैराड को 9, श्री राम खााद भण्डार पोहरी को 16, गिर्राज ट्रेडिंग शिवपुरी को 65, जनता एग्रो शिवपुरी को 30, जैन इंटरप्राईजेज शिवपुरी को 40 एवं अरूण एण्ड कंपनी शिवपुरी को 30 मै. टन यूरिया दिया गया है। सभी किसान भाईयों से आग्रह है कि वह खाद के लिए जिला स्तर पर न आकर सबंधित तहसील, निकटतम सोसायटी या निजी विक्रय केंद्रों से ही खाद प्राप्त करें।
