संभागायुक्त एवं आईजी ने सेना भर्ती स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर जताया संतोष

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


शिवपुरी। ग्वालियर संभाग के संभागायुक्त मनोज खत्री एवं पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने ब्रिगेडियर संजय शर्मा के साथ आज शिवपुरी जिले में आयोजित हो रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली के भर्ती स्थल शासकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय शिवपुरी का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सेना भर्ती निदेशक कर्नल पंकज कुमार, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भर्ती स्थल पर तैयार टेंट, प्रवेश-निकासी व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल कंट्रोल यूनिट, हेल्प डेस्क एवं विश्राम व्यवस्था का अवलोकन किया।


संभागायुक्त श्री खत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अभ्यर्थी को गरिमामय, सुरक्षित एवं पारदर्शी वातावरण मिले। प्रकाश की अच्छी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि यह भर्ती रैली हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसे कुशल प्रबंधन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता से संचालित किया जाना चाहिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की रिकॉर्डिंग सुनिश्चित के निर्देश भी दिए।


आईजी श्री अरविंद सक्सेना ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि पुलिस बल को विशेष सतर्कता के साथ कार्य करना है। उन्होंने भर्ती स्थल के भीतर एवं बाहर ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था की दृष्टि से की गई तैयारियों की सराहना की और आवश्यक सुझाव भी दिए।


ब्रिगेडियर संजय शर्मा ने कहा कि शिवपुरी प्रशासन की व्यवस्थाएं सराहनीय हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह रैली युवाओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ेगी।
कर्नल पंकज कुमार ने भर्ती स्‍थल पर अधिकारियों को संपूर्ण भर्ती के लिए बनाए गए बिन्‍दुओं से अवगत कराया गया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!