केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले नप अध्यक्ष पति माहेश्वरी ,मडीखेडा बाँध नरवर में हनुवंतिया की तर्ज पर वाटरस्पोर्ट एक्टिविटी एवं जल महोत्सव जैसा भव्य आयोजन कराए जाने हेतु आग्रह कर दिया मांग पत्र

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

नरवर। दिल्ली में केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नरवर नगर परिषद अध्यक्ष पति संदीप माहेश्वरी ने मुलाकात कर मडीखेडा बाँध नरवर में हनुवंतिया की तर्ज पर वाटरस्पोर्ट एक्टिविटी एवं जल महोत्सव जैसा भव्य आयोजन कराए जाने हेतु आग्रह किया एवं उन्हें मांग पत्र सौंपा ।

माहेश्वरी ने बताया कि मडीखेडा बाँध, जिसका 5540 वर्ग किमी का जलग्रहण क्षेत्र तथा प्राकृतिक रूप से सौम्य व सुन्दर स्थान है, जोकि माधव टाईगर रिजर्व से लगा हुआ है वाटरस्पोर्ट्स के लिए सबसे अनुकूल स्थान है। जहाँ पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग, कयाकिंग, स्पीड बोटिंग, क्रूज राइड, ज़ोरबिंग, जिप लाइनिंग, हॉट एयर बैलून जैसी कई पर्यटक-मनोरंजक गतिविधियाँ शुरू की जा सकती हैं। इससे ना केवल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के

अवसर उपलब्ध होकर आर्थिक समृद्धि भी आएगी। जिस पर श्रीमंत महाराज साहब ने त्वरित रूप से कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया है।
इसी के साथ नरवर के तीनों बडे बाँध — मडीखेडा (अटलसागर) बाँध, मोहनी सागर बाँध तथा हरसी बाँध का जलसंसाधन मंत्री, मध्यप्रदेश शासन तुलसीराम सिलावट का मय इंजीनियर्स के दौरा कराने का आग्रह

किया, जिसमें बाँधों की तकनीकि व भौतिक स्थिति का अवलोकन व उनसे जुडी नहर परियोजनाओं का निरीक्षण तथा जो भी कमियाँ पाई जाएँ उनपर काम किए जाने का निवेदन किया।
सिंधिया से नरवर के सबसे बडे धार्मिक आस्था के केन्द्र प्रसिद्ध लोढीमाता मंदिर को केन्द्र शासन की प्रसाद योजना में जोडकर लोढीमाता कॉरीडोर / लोढी माता लोक बनाए जाने का निवेदन किया। जिससे नरवर में उच्च स्तरीय सुविधाएँ व इंफ्रास्ट्रक्चर डवलप होगा तथा नरवर में पर्यटकों व बाहर से आने वाले श्रृद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।


साथ ही केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री भारत सरकार, माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत को मांग पत्र देकर नरवर किले को पर्यटन की मुख्य धारा में शामिल किए जाने तथा किले पर इंफ्रा एंड अमेनिटीज़ विकसित किए जाने का आग्रह किया है।

माहेश्वरी ने बताया कि उम्मीद है निकट भविष्य में जल्द ही नरवर में काफी बडे और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे समस्त क्षेत्रवासी प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से लाभान्वित जरूर होंगे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!