इंदौर में आयोजित अस्मिता वूमेन लीग पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी शिवपुरी का शानदार प्रदर्शन, चार मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा।12 से 13 जुलाई 2025 को इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय अस्मिता वूमेन लीग पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी शिवपुरी की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक जीतकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के मार्गदर्शन एवं महासचिव अभय श्रीवास तथा अध्यक्ष अवरार हेमद शेख की देखरेख में किया गया डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी की टीम ने कोच एवं जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के महासचिव सैंसुइ हितेंद्र सिंह डांडे के नेतृत्व में भाग लिया।

विजेता खिलाड़ी एवं पदक विवरण इस प्रकार हैं:

रिधिमा डांडे – ट्रेनिंग इवेंट में गोल्ड मेडल, टुंगल इवेंट में सिल्वर मेडल

खुशी कुशवाह – ब्रोंज मेडल

अनुष्का रावत – ब्रोंज मेडल

मुस्कान कोली एवं भक्ति पाराशर – उल्लेखनीय फाइट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सहभागिता की

करैरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंदोरा के सरपंच राजेन्द्र रावत की पुत्री अनुष्का रावत द्वारा पदक जीतने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है अनुष्का को क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे, फिजिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीरेंद्र वर्मा, कुलदीप डांडे, हेमंत गुर्जर, चंद्रदीप सिंह डांडे, दीपक श्रीवास, समीर प्रजापति, ईशान सिंह सहित डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी शिवपुरी के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!