वी एन एस के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेमिनार आयोजित, शांति समिति की बैठक भी आयोजित हुई

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार के साथ आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति को बैठक भी आयोजित की गई। 6 जुलाई को मुहर्रम ताजिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, विगत वर्ष ताजियों के दौरान विद्युत अवरोध उत्पन्न हुआ, जिससे आमजन काफी परेशान रहे। इस पर एसडीएम अजय शर्मा ने कहा कि ताजिया को निकलने के बाद तत्काल विद्युत सुचारू रखी जाए। थाना प्रभारी छावई ने कहा की ताजिया संचालक अपने हाथो से लाइट बंद न करे। बैठक में एसडीएम अजय शर्मा, एसडीओपी शिवनारायण मुकाती, तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा,थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई, सीएमओ पूरन सिंह कुशवाह, सहायक यंत्री अखिलेश सिंह, जे ई हरिओम शंकर यादव, कांजी मंजरे आलम, हुमायु खान, असलम खान चिक्कू, श्रीमती दमयंती मिश्रा, अशोक शर्मा, महेंद्र बौद्ध, पार्षद राकेश दुबे, सहित अनेक गणमान्य नगरैक , पत्रकार बंधु,मौजूद रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!