वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आई.टी. बी. पी.करैरा में जुलाई के प्रथम सप्ताह में “वन महोत्सव” के उपलक्ष्य में प्राथमिक शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि कक्षा IIB की छात्रा पूर्वांशी जोशी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक पौधा लगाकर न सिर्फ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई, बल्कि अपने विशेष दिन को और भी यादगार बना दिया।

विद्यालय परिवार द्वारा पूर्वांशी के इस प्रेरणादायक कदम की सराहना की गई। इस आयोजन ने छात्रों में प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना को प्रबल किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!