विकसित भारत का सपना प्रत्येक भारतीय का सपना : सोनू बिरथरे

0 minutes, 1 second Read
0Shares

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के अमृतकाल- सेवा, सुशासन, व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर नगर मंडल शिवपुरी द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ

शिवपुरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चंहु ओर तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक ऐसे राष्ट्र की और अग्रसर है जहां लगभग हर देशवासी को शिक्षा, स्वस्थ, सुरक्षा और अनेकानेक अवसर प्राप्त हो रहे है जो आत्मनिर्भर भारत, हरित तकनीक, सामाजिक समावेशन और सतत आर्थिक विकास इसके प्रमुख आधार है जो पिछले 11 सालों में हमारे प्रधान सेवक के अथक प्रयासों से प्राप्त हुए है। हमारे प्रधान सेवक का दृढ़ संकल्प है कि हमे मिलकर केवल शब्दों तक समिति नही रहना बल्कि 2047 तक इसको वास्तविक बनाना है। यह बात भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ने पीएस होटल में नगर मंडल शिवपुरी द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के अमृतकाल- सेवा, सुशासन, व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भारत संकल्प सभा के दौरान कही।

नगर मंडल अध्यक्ष शिवपुरी विपुल जैमनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का अमृतकाल- सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह नया भारत है जिसकी वैश्विक मंच पर सराहना होती है, जो दुश्मन को घर में घुसकर सबक सिखाता है, जहां सुदूर क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंच रही हैं।

मंच संचालन कर रहे नगर मंडल महामंत्री रितेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के दौरान विकसित भारत की कल्पना साकार होते दिखाई दे रही है। विकसित भारत वह है जहां नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा हो, अवसर समान हो और देश वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हो और यह सब मोदीजी के नेतृत्व में विगत 11 सालों में साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

कार्यालय मंत्री डॉ राकेश राठौर ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा यानी 2047 में जब हम आजादी के 100 वे साल में प्रवेश करेंगे, तब भारत एक पूर्ण विकसित राष्ट्र होगा और हम सब उस क्षण के साक्षी बनेंगे।

श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अध्यक्ष अमित भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों,वंचितों और पिछड़ों की अपेक्षाऐं पूरी हो रही है, महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिल रहा है, युवाओं की आशाऐं पूरी हो रही है, किसान सशक्त हो रहा है,भारत विकसित बनने की दिशा में लगातार आगे बड़ रहा हैआपके दूरदर्शी व ऐतिहासिक निर्णयों से भारत सक्षम, सशक्त, स्वाभिमान युक्त और आत्मनिर्भर भारत बन रहा है,विकसित भारत की संकल्पनाऐं पूर्ण होते साफ दिख रही है। कार्यक्रम के बाद मौजूद लोगों, कार्यकर्ताओं से संकल्प पत्र भरवाए गए। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा, जिला भाजपा मंत्री सरोज धाकड़, नगर मंडल महामंत्री बबीता जाटव सहित पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता तथा नगरवासी मौजूद रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!