शिवपुरी में उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए एमएसएमई विभाग द्वारा आयोजित हुई कार्यशाला

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

शिवपुरी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम द्वारा शिवपुरी में गत दिवस होटल पी एस रेसीडेंसी में लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के प्रबंधक संदीप उईके ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए RAMP नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लीन मैनेजमेंट, जेड सर्टिफिकेशन एवं आईपीआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई । इस आयोजन में 40 से अधिक उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में लघु उद्योग भारती के सोबरन सिंह तोमर, पुरुषोत्तम कौशिक उपस्थित थे। उन्होंने लघु उद्योग भारती के कार्य का विवरण दिया व लघु उद्योग भारती द्वारा प्रदेश व देश में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ये राष्ट्र का सबसे बड़ा राष्ट्रीय संगठन है जो लघु और माध्यम उद्योगों के लिए कार्य करता है ।
जेड पॉलिसी ट्रेनर हेमंत झा, म. प्र. लघु उद्योग निगम के ई वाय कंसल्टेंट आदित्य शर्मा थे।
उक्त कार्यशाला में बताया गया कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं उसकी कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे कि वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुंचा सकते हैं lलघु उद्योग भारती जो की एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है उसके सहयोग से यह कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें अधिक से अधिक उद्यमियों की सहभागिता रही l

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!