अहिल्याबाई की शासन व्‍यवस्‍था की छाप वर्तमान मोदी सरकार में दिखाई देती है : जसमंत जाटव

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


मानस भवन में देवी अहिल्याबाई जयंती पर जिला संगोष्‍ठी , प्रदर्शनी एवं शोभायात्रा का आयोजन
शिवपुरी । देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आज शिवपुरी के मानस भवन में एक जिला संगोष्‍ठी ,प्रदर्शनी एवं शोभायात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहिल्याबाई होलकर से प्रेरणा लेकर देश का विकास कर रहे हैं। अहिल्याबाई होलकर की जो शासन व्यवस्था थी उसकी छाप आज मोदी जी के शासनकाल में दिखाई दे रही है। आज देश में जो आध्यात्मिक क्रांति आई है वो देवी अहिल्याबाई होलकर की पुण्य कार्यों की देन है क्योंकि उन्होंने देश में 3000 से अधिक मंदिर बनावाए। राजमाता अहिल्याबाई बाई ने जितने भी मंदिर बनावाए वो सभी अपने राज्य कोष से नहीं अपने निजी कोष से करवाया यह बहुत बडी बात है। माता अहिल्याबाई होलकर के सपनों का भारत अब नरेंद्र मोदी जी बना रहे हैं और 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा। कार्यक्रम को भाजपा के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, करेरा विधायक रमेश खटीक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक इंजीनियर गोपाल पाल दद्दा ने स्वागत भाषण में कहा कि देवी अहिल्याबाई का सम्मान आज 300 वर्ष बाद भाजपा सरकार द्वारा बढाए जाने पर प्रदेश व देश की भाजपा सरकार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेालवान ने किया। कार्यक्रम उपरांत एक शोभा यात्रा निकाली गई जो मानस भवन से प्रारंभ होकर ओरिएंटल बैंक तक पहुंची जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, करैरा विधायक रमेश खटीक, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, महामंत्री गगन खटीक, कार्यक्रम के जिला संयोजक गोपाल पाल दददा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्ययक्ष गायत्री शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, मण्डल अध्यक्ष विपुल जैन, केपी परमार, भाजपा नेता पंजाब सिंह यादव, सीताराम पाल, एडव्होकेट रामस्वरूप बघेल, जगत सिंह बघेल, होलकर सेना अध्यक्ष पंकज पाल एवं बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पाल बघेल समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई होलकर के कार्यों एवं संदेशो से जुडी एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका अवलोकन अतिथियों ने किया।
कांग्रेस ने कभी महापुरूषों का सम्मान नहीं किया : जसमंत जाटव
शिवपुरी : भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने शोभायात्रा उपरांत प्रेस को दिए अपने वक्तव्य में कहा कि जितने भी हमारे महापुरूष हैं कांग्रेस सरकार ने कभी उन्हें सम्मान नहीं दिया, हमारी भाजपा सरकार ही जो 300 वर्ष बाद देवी अहिल्याबाई होलकर को सम्मान दे रही है उनकी स्मृति में पूरे दस दिन के आयोजन पूरे देश में हो रहे हैं, सभी महापुरूष चाहे वो किसी भी समाज, संप्रदाय या पंथ के हों को सभी के मान सम्मान को बढाने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही हैं, सभी का इतिहास भाजपा सरकार में ही दिखाई दे रहा है, हमारी सरकार ने बाबा साहब की जयंती बूथ स्तर तक मनाई गई सभी महापुरूषों सम्‍मान अब बढाने का काम हो रहा है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!