भौंती पुलिस द्वारा अवैध शराव के विरुद्ध कार्यवाही,14 पेटी शराब जप्त,एक गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read
0Shares

भौती। भौती पुलिस ने अबैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 पेटी अबैध शराब जप्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

भौती पुलिस को रात्रि गश्त  के दौरान कस्बा भौंती में मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि महोबा रोड धर्मकांटे पर राकेश लोधी अवैध रूप से शराब की पेटियो को कही ले जाने के लिये अपने मकान के सामने खडा हुआ है मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के महोबा रोड धर्मकांटे के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति खडा हुआ दिखा जो अपने पास जमीन पर शराब की पेटिया कही ले जाने हेतु रखे हुये था जिसे साथ लिये फोर्स व साक्षी विनोद लोधी एवं आरक्षक 98 ब्रजराज को दिखाया तो उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर अपने घर के दरवाजे से अंदर घुसकर अंधेरे होने का लाभ लेकर मौके से भाग गया आसपास के लोगो से भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उन्होने दबी जुबान से डरते हुये भागने वाले व्यक्ति का नाम राकेश पुत्र तिज्जूराम लोधी नि. महोबा रोड भौती का होना पता चला आरोपी द्वारा रखी हुई मौके पर मिली शराब 06 पेटी देशी मदिरा प्लेन की भरी हुयी प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर कुल 300 क्वाटर, 06 पेटी ब्लेक फोर्ट बीयर की भरी हुई प्रत्येक पेटी में 24-24 केन कुल 144 केन, 02 पेटी बोल्ट बीयर की भरी हुई प्रत्येक पेटी में 24-24 केन कुल 48 केन, कुल 150 लीटर कीमती करीब 68400/- रूपये की अवैध होने पर समक्ष पंचान शराब जप्त कर पंचनामा जप्ती तैयार किया गया तथा मौके की समस्त कार्यवाही ई साक्ष्य एप्स के माध्यम से की गई है। उपरोक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 158/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपी को तत्परता से गिरफ्तार किया गया जिसको जेआर पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

कार्रवाई में निरीक्षक मनोज राजपूत, उनि. रामनिवास शर्मा, सउनि. जितेन्द्र सिंह जाट, प्रआर. रामप्रवेश शर्मा, प्रआर.  राजेश शर्मा, आर. आलोक जैन, आर.  ब्रजेश राणा, आर.ब्रजराजसिंह, आ कुलदीप मांझी, आर. कमल मांझी की विशेष भूमिका रही।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!