◆करैरा में पदस्थ आयुष चिकित्सक वीरेंद्र कोरकू के अनुज है दीपक
करैरा। दीपक कोरकू ने यूपीएससी 2024 की भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 115वीं रैंक हासिल कर न केवल शिवपुरी जिले का मान बढ़ाया, बल्कि अपने परिवार का नाम भी रोशन किया। दीपक की प्रारंभिक शिक्षा शिवपुरी में हुई और उनका पूरा परिवार यहीं निवास करता है। दीपक के भाई करेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्सक डॉ वीरेंद्र कोरकू के अनुज है।
इस उपलब्धि से उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। दीपक के पिता महेंद्र कोरकू, माता श्रीमती कमला देवी, चाचा सुंदरपाल, और भाई-बंधु वृषभान, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. पवन, गजेंद्र, विशाल, पुष्पराज, रविंद्र, सुरेंद्र, अजय, दिलीप, सागर सहित समस्त कोरकू परिवार ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया। करैरा के कई गणमान्य नागरिकों ने भी दीपक की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष जताया। दीपक की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
