अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया,तीन आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read
0Shares

◆जमीन के सौदा के लिए बुलाकर था झांसी से फरियादी

करैरा। जमीन का सौदा करने बुलाया,एक कमरे टपरे में ले जाकर उसके कपड़े उतरबाकर उसका महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाया और शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग,पीड़ित थाने पहुँचा शिकायत की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।फरियादी पुरुषोत्तम पटैरिया पुत्र स्व. बैनी प्रसाद पटैरिय़ा उम्र 50 साल निवासी ग्राम कमरारी थाना जिगना दतिया हाल निवास  राजेन्द्र नगर , प्रेमनगर झांसी ने पुलिस को बताया कि जमीन के काम से करैरा आता जाता हूँ दिनांक 07.05.2025 को दयावती लोधी ने करीबन शाम 05 बजे फोन करके  मुझे जमीन की बात करने के लिए टीला तिराहा पर बुलाया टीला तिराहा पर अनिल शर्मा एवं दयावती लोधी मिले मुझे अनिल अपने टीला गांव के खेत पर ले गया जहाँ पर कमरे टपरा आदि बना थे वही पर बाबी उर्फ अरविन्द शर्मा , राजू जोशी , देवेन्द्र लोधी उपस्थित थे कमरे मे पहले से एक महिला ओर थी । मुझे जान से मारने की धमकी देकर मेरे पूरे कपडे उतरवा दिये ओर उस महिला के साथ मेरे अश्लील फोटो एव विडियो निकाल लिए ओर कहने लगे कि 02 लाख रुपये दो नही तो वीडियो ओर फोटो  वायरल कर देगे। जिस पर से थाना करैरा पर आरोपियो के विरुध्द अपराध  क्रमांक 360/25 धारा 308(5) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द किया गया   ।       

दिनांक 08.05.2025 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना पर से अरविंद उर्फ बाँबी पुत्र दमोदर प्रसाद शर्मा उम्र 52 साल निवासी ग्राम टीला , अनिल शर्मा पुत्र शीतल प्रसाद शर्मा उम्र 25 साल निवासी ग्राम करारखेडा पिछोर , राजू जोशी उर्फ राजकुमार पुत्र दिनेश जोशी उम्र 32 साल निवासी कामांक्षा मंदिर के पीछे करैरा को गिरफ्तार किया गया है । एव तीन आरोपी दयावती लोधी, देवेन्द्र लोधी एंव एक अन्य महिला आरोपिया की गिरफ्तारी शेष है ।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!