◆भव्य चल समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान व विशाल भंडारे का आयोजन
करेरा। करैरा के शीतला माता मंदिर (गंज की माता मंदिर) परिसर में साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई की 1010वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य चल समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान समारोह तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें शाल, श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं मंदिर के महंत बृहस्पति गिरी जी महाराज द्वारा मां कर्मा बाई की विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

माह आरती की बोली तीस हजार रुपए
मां कर्मा बाई जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माह आरती की बोली भी लगाई गई, जिसमें सुनील साहू (मामा फोटो स्टूडियो, करैरा) ने 30,000 रुपए की बोली लगाकर माह आरती का सौभाग्य प्राप्त किया।

नगर में निकला भव्य चल समारोह
इसके बाद साहू समाज मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला गया, जो हरदौल मंदिर, रजनी वाटिका, पुलिस सहायता केंद्र, काली माता मंदिर, महुआ नदी पुल एवं कच्ची गली होते हुए पुनः साहू समाज मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। डीजे और बाजे की धुनों के साथ निकले इस चल समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे नगर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।

3500 श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा
आयोजन के दौरान लगभग 3500 श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी (भंडारा) की व्यवस्था की गई, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
मंचीय कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही समाज के उन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने वर्ष 2025 की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। समाज द्वारा उन्हें शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित छात्र-छात्राएं:
शिवम साहू, नैन्सी साहू, राधिका साहू, शैलेन्द्र साहू (90.2%), उन्नति साहू (88.8%), अनुष्का साहू (87.6%), वंदना साहू (87.4%), नैतिक साहू, आयुष्मान साहू (82%) एवं हेमलता साहू (81%)।
विशेष उपलब्धियों पर भी मिला सम्मान
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन उत्तीर्ण करने पर दीक्षा साहू को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग में चयनित आरती साहू, मुस्कान ईशा साहू एवं आशीष साहू सहित अन्य प्रतिभाओं को भी मंच से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रहे प्रमुख अतिथि
कार्यक्रम में राधेश्याम अस्तोलिया, दिनेश साहू (सिल्लन) युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, कोमल प्रसाद साहू, सुनील साहू (मामा फोटो), लखन साहू, रामेश्वर दयाल साहू (शिक्षक), बजेश साहू उर्फ लारा, विजय साहू मुहार, रामकुमार साहू, नरेन्द्र साहू राजा, विजय साहू (राज फोटो स्टूडियो), राजकुमार साहू (शिवपुरी) सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में साहू समाज समिति करैरा के अध्यक्ष राजाराम साहू, उपाध्यक्ष मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष महेश साहू, सचिव बलराम साहू, संगठन मंत्री हरी निवास साहू, मीडिया प्रभारी शिवकुमार साहू, सह सचिव दिनेश साहू, जितेंद्र साहू, उपमहामंत्री सौरभ साहू, कार्यालय मंत्री अशोक साहू, महामंत्री अरविंद साहू, उप संगठन मंत्री महेश साहू, सदस्य रामस्वरूप साहू, रामसेवक साहू एवं नाथूराम साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया। शीतला माता मंदिर का यह वार्षिक उत्सव हर वर्ष की तरह इस बार भी करैरा नगर के लिए आस्था और उत्साह का केंद्र बना रहा।
