बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक

0 minutes, 1 second Read
0Shares


◆ तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम बलारपुर स्थित बलारी माता मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर संबंधित अधिकारियों तथा बलारी माता मंदिर समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

मंदिर के पुजारी द्वारा अवगत कराया गया कि 23 मार्च से 25 मार्च के दौरान मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री चौधरी ने विभिन्न विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़,उपसंचालक नेशनल पार्क हरिओम,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मुले एसडीएम आनंद राजावत
सहित मंदिर के पुजारीगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण निर्देश

चूंकि बलारी माता मंदिर वन क्षेत्र की सीमा में स्थित है, इसलिए वन्यजीवों एवं पशु-पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए –
🚫 लाउडस्पीकर / ध्वनि विस्तारक यंत्र / डीजे-बैंड
🚫 पशु बलि
🚫 पॉलिथीन का उपयोग
वन क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

◆श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निर्देश
▪️ मंदिर तक आने-जाने वाले मार्गों की मरम्मत एवं साफ-सफाई
▪️ पेयजल के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था
▪️ महिला एवं पुरुष प्रसाधन की व्यवस्था
▪️ फायर ब्रिगेड की उपलब्धता

🚧 सुरक्षा एवं व्यवस्था
▪️ मेला ग्राउंड, पार्किंग स्थल एवं अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग
▪️ आकस्मिक चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस की ड्यूटी
▪️ यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु पुलिस बल की तैनाती
▪️ निर्धारित मार्गों के अतिरिक्त अन्य मार्गों पर प्रवेश नियंत्रण

विद्युत व्यवस्था
मेले के दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा आवश्यकता होने पर बैकअप व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

📌 मंदिर समिति से अनुरोध
▪️ प्रसाद की दुकानें नेशनल पार्क की सीमा के बाहर लगाई जाएं।
▪️ श्रद्धालुओं से लाउडस्पीकर, डीजे, पॉलिथीन के उपयोग एवं पशु बलि से परहेज करने की अपील की जाए।
▪️ वन क्षेत्र में प्रसादी भंडारा न बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाए।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!