बाइक सवार महिला से लूटे जेवर,हाथ मे हथियार, मुंह पर कपड़ा बांधे थे लुटेरे

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

पिछोर । विधानसभा अब इतनी अधिक संवेदशील हो गई कि हथियारबंद लुटेरे सरेराह लूटपाट करने से परहेज नहीं कर रहे। शुक्रवार की शाम जंगीपुरा गांव के पास एक बाइक सवार महिला से हथियार की नोक पर जेवर लूट लिए।


रीना पत्नी आशाराम यादव अपने जेठ जानकी प्रसाद के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके रेवई दिनारा जाने के लिए निकली। शाम 5 बजे जब उनकी बाइक पिछोर के जंगीपुरा गांव के पास से जा रही थी, तभी

चेहरा ढांककर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर रीना के गले से सोने का हार, नाक की लांग व कान के झुमके खींच कर लूटे, जिससे उसके कान में से खून निकल आया। लूटपाट करने से पहले एक बदमाश ने हवाई फायर भी किया था। पुलिस ने मामले।की जांच शुरू कर दी है।


0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!