तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


पिछोर। थाना पिछोर क्षेत्र के नये चौराहे और गरेठा के बीच बनी एक पुलिया के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बसई की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर तेज गति से आ रहा था और अचानक सामने आए बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और वाहन की तलाश में जुट गई है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!