सीनियर विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई, रेम्प वॉक बना आकर्षण

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय नारही (करैरा) में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा एवं ला. डॉ. बी.के. अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जनपद शिक्षा केंद्र करैरा से बीएसी महेश कुमार लोधी, बीएसी संतोष कुमार गुप्ता, बीएसी अनिल कुमार चौरसिया, संकुल प्राचार्य मनोज लाक्षाकार, सीएसी ओमप्रकाश वर्मा, सीएसी राकेश ओझा तथा ला. एडवोकेट कु. कुनिका अग्रवाल उपस्थित रहे।

अतिथिगण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत रेम्प वॉक रहा, जिसमें अनुष्का राठौर एवं राघवेन्द्र आदिवासी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम के अंत में शाला प्रभारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, पालकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शाला स्टाफ श्रीमती संतोषी अहिरवार, श्रीमती प्रियंका लोधी, धीरेन्द्र पुरी, संजय राजौरिया, एस एम सी अध्यक्ष सेवाराम केवट, अक्षर साथी विष्णु प्रजापति सहित अनेक पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!