◆ सतीश फौजी द्वारा लगातार 9 साल से कर रहे आयोजन
दिनारा। दिनारा में आज , 26 जनवरी को प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह लगातार 9वीं बार समाजसेवी सतीश फौजी द्वारा आयोजित किया जा रहा है और यह क्षेत्र की युवाओं की प्रतिभा और भविष्य को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों और नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2025 में गणतंत्र की सेवा या अध्ययन/प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दिनारा का नाम रोशन किया।

मुख्य अतिथि: श्रीमती नेहा अमित यादव, श्री अनुराग निंगवाल, एसडीएम करेरा मा. राजीव कुमार हुडडा, डायरेक्टर, इकोसेफ एग्रीसाइंस इंडिया प्रा.लि.
गौरवशाली अतिथि: श्रीमती हेमलता-रघुवीर सिंह रावत, मा. डॉ. ए. के. सिंह, श्री एन.पी. सिंह (बॉबी राजा) और अन्य गणमान्य लोग।

प्रायोजक: इकोसेफ एग्रीसाइंस इंडिया प्रा.लि.
स्थान: फौजी पुल के पास, पुराना हाई सेकेंडरी स्कूल, दिनारा।
समय: दोपहर 12:30 बजे
सतीश फौजी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पुरस्कार वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य को प्रोत्साहित करने और उन्हें पहचान देने का गौरवशाली समारोह है। सभी छात्र और परिवार कल कार्यक्रम में भाग लेकर इस गौरव का हिस्सा बन सकते हैं।
