संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए करेरा का शानदार प्रदर्शन

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


◆जिले के चयनित 18 मॉडल में से 13 मॉडलों करेरा ब्लाक के

करेरा। माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए आयोजित जॉन स्तरीय विज्ञान मेले में विकास खंड करेरा के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के 13 छात्रों के मॉडलों का चयन हुआ है। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 शिवपुरी में हुआ था, जिसमें जिले के सभी ब्लॉक के मॉडल प्रदर्शनी सम्मिलित हुए ।जिसमें समस्त जिले से संभाग स्तर के लिए 18 मॉडल का चयन होना था, जिसमें से 13 मॉडल करेरा ब्लॉक के चयनित हुए हैं यह करेरा ब्लॉक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हे इसमें शाला के मार्गदर्शी शिक्षकों , जनशिक्षक, बी ए सी,चयन समिति की निष्पक्षता से मॉडल का चयन करना , ब्लॉक प्रदर्शनी प्रभारी अनिल चौरसिया के मार्गदर्शन में उपलब्धि हासिल हुई है।


उल्लेखनीय है कि गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र स्तर पर बड़ी संख्या में विद्यालयों से मॉडल आए थे जिनमें ब्लॉक स्तरीय चयन समिति के उच्च माध्यमिक शिक्षक बृजेंद्र सिंह बैस, धर्मेंद्र जैन सहित अन्य सदस्यों द्वारा बड़े ही सूझ बूझ से मॉडलों का चयन किया गया था, उक्त चयनित मॉडलों का मार्गदर्शन समय समय पर डीपीसी और बीआरसी द्वारा भी किया गया। उसी का परिणाम है कि इतनी बड़ी संख्या में करेरा ब्लॉक के प्रतिभागियों का चयन हुआ है। चयनित मॉडल के छात्र छात्रा बधाई के पात्र है। चयनित विद्यालयों व उनके छात्र जिनमें

माध्यमिक शाला कड़ोरा लोधी से लवली लोधी मॉडल आधुनिक सिंचाई प्रणाली, नारही से बादल जाटव सेव अर्थ मॉडल, साजोर से कुलदीप लोधी पर्यावरण मॉडल, सिलारपुर से नकुल लोधी हरित ऊर्जा भूमंडलीय, सिरसौद से सुहाना लोधी मनोरंजन गणितीय भिन्न, नारही से साहनी जाटव इतिहास इंसीडेंट एंड मॉडर्न लाइफ, कड़ोरा लोधी से सोनिया यादव सामाजिक राजनीतिक जीवन एवं मौलिक अधिकार, कड़ोरा लोधी से राधा परिहार भूगोल सौरमंडल, नारही से काजल केवट नारी सशक्तिकरण बाल विवाह मॉडल, सिल्लारपुर से नंदिनी लोधी नशा मुक्ति, नारही से उदेश रजक प्लास्टिक प्रदूषण, कड़ोरा लोधी से राधा परिहार प्लास्टिक प्रदूषण कम करना, सिलारपुर से नैतिक केवट स्थानीय गीत लाई के लड्डू के चयन किए गए हैं। उक्त सभी छात्रों के मॉडल को स्थानीय प्रशासन ने भी बधाईयां दी है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!