पत्रकार के खिलाफ झूठे आवेदन का आरोप, निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। नारा क्षेत्र के पत्रकार विवेक यादव के विरुद्ध पटवारी बृजेश यादव द्वारा थाने में दिए गए आवेदन को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है। पत्रकार साथियों का आरोप है कि विवेक यादव द्वारा लंबे समय से ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए समाचार प्रकाशित किए जा रहे थे, जिससे क्षुब्ध होकर पटवारी ने मानसिक प्रताड़ना व अवैध रूप से पैसे मांगने जैसे झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं।
पत्रकारों का कहना है कि यह आवेदन निष्पक्ष पत्रकारिता को दबाने और पत्रकार को भयभीत करने की नीयत से दिया गया है। क्षेत्र में पटवारी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने की चर्चाएं भी हैं, जिसके चलते दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। पत्रकार साथियों ने आशंका जताई है कि भविष्य में विवेक यादव को षड्यंत्रपूर्वक झूठे प्रकरणों में फंसाया जा सकता है।
इस संबंध में पत्रकारों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) करैरा को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, झूठा आवेदन पाए जाने पर संबंधित पटवारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा पत्रकार विवेक यादव की जान-माल व कार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।


पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!