दिनारा । NHAI द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सुरक्षित वाहन संचालन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परियोजना खंड में सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों तथा जागरूकता वीडियो का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है।

शासन के निर्देशन एवं परियोजना प्रबंधक रंजय के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेंटेनेंस मैनेजर आरिफ शाकूर, प्लाजा मैनेजर संदीप भड़ाना, कॉरिडोर मैनेजर नितीश बहुगुणा, सेफ्टी मैनेजर विमल कुमार एवं गजेन्द्र सिंह पेट्रोलिंग ऑफिसर पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र बघेल चालक शिवम सिंह तथा सहयोगी पवन राजपूत तथा टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
