16 जनवरी से होगा विराट मानस सम्मेलन आंढ़र में

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

सिद्ध श्री रामसती आश्रम विकास समिति की बैठक में लिया निर्णय


करैरा । विकास खण्ड करैरा के अन्तर्गत ग्राम ऑढ़र में स्थित सिद्धश्री रामसती आश्रम पर प्रति बर्ष की भाँति इस बर्ष पचासवां विराट मानस सम्मेलन 16 जनवरी 2026 से होने जा रहा है ।


सिद्ध श्री रामसती आश्रम विकास समिति की बैठक में बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे बैठक की अध्यक्षता सम्पूर्ण आयोजन की संयोजक एवं आश्रम की संरक्षक सुश्री रामसती देवी बहिन जी महाराज द्वारा की गई ।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सदस्य एवं भक्तगण उपस्थित थे ।
सर्वसम्मति से निर्णय अनुसार 16 जनवरी 2026 से श्री मद् भागवत कथा का पाठ प्रारंभ होगा, 18जनवरी 2026 को अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ होकर 19 जनवरी 2026 को समापन होगा,
19 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक विद्वान प्रवक्ताओं द्वारा प्रवचन होंगे प्रवचन रोजाना प्रातः 12 बजे से शाम 5 तक होंगे एवं सम्मेलन में विभिन्न धार्मिक,ज्ञानवर्धक, रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रि में भजन कीर्तन कराये जायेंगे।
पं. श्री दीपेश द्विवेदी खडीचा द्वारा श्रीमद्भागवत का मूल पाठ किया जायेगा, पं. श्री आचार्य राघवेंद्र जी मानस प्रवक्ता अयोध्या धाम, सुश्री सुखदेवी जी रामायणी पिछोर द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा , प्रवचन सुनकर जीवन धन्य करें।
23 जनवरी 2026 को प्रसाद वितरण होगा।
उक्त धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त करने की अपील की है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!