करैरा। आज उत्कृष्ट विधालय करेरा का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम विकास खंड शिक्षा अधिकारी व सहायक संचालक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में उन छात्रों को पुरस्कृत किया गया ।जिन्होंने वर्ष भर की गतिविधि में भाग लिया था ।इसके अंतर्गत मोगली उत्सव,जादू नहीं विज्ञान,जैव विविधता ,ccle कार्यक्रम ,खेल गतिविधि शामिल है ।बीईओ ने छात्रो को

प्रोत्साहित किया कि आप क्लास 12 वी में अच्छे नंबर से पास हो ।जिससे आप सभी को लैपटॉप और स्कूटी मिल सके ।प्राचार्य अरविंद यादव ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिय ऊंचा सपना देखे। कार्यक्रम का संचालन संजय दुबे ने किया कार्यक्रम में पूजा शर्मा,रानी साहू,राबिया बानो नरेंद्र श्रीवास्तव सहित पूरा उत्कृष्ट विधालय का परिवार शामिल था ।छात्र ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए ।अंत में नरेंद्र श्रीवास्तव ने सभी का आभार किया।
