चोरों ने नदी मे फैकी,भितरवार से चुराई गई मोटरसाइकिल

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा । चोरों द्वारा चोरी की गई बाइक व अन्य सामान को ओने पौने दामो में बिक्री करते तो सुना था लेकिन करेरा में आज एक अजीबोगरीब मामला देखने सुनने मिला,जिसमे।चोर ने चोरी की गई बाइक को नदी में फेंक दिया,जोसे न तो बाइक चोरों के मतलब की रही और न बाइक मालिक के। करेरा में आज को फ़िल्टर प्लांट के पास महुअर नदी पर बने इंटेक बेल की सफाई के दौरान नपाकर्मियों को पानी मे डूबी एक मोटरसाइकिल दिखाई दी,सफाईकर्मियों ने तत्काल इसकी जानकरी पुलिस थाना करैरा को दी।


सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव तुरंत मौके पर पहुँचे और हाईवे क्रेन की सहायता से मोटरसाइकिल को पानी से बाहर निकाला।
उक्त मोटरसाइकिल हीरो कंपनी की है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर Mp07nq5483 व वाहन स्वामी शाहरुख़ खान पुत्र रशीद खान है।जब वाहन स्वामी से इसकी जानकारी ली तो वाहन स्वामी ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल विगत 2 माह पहले भितरवार से चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट भी की थी। चोर बाइक को नदी में क्यो फेक गए यह रहस्य बना हुआ है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!