वीर बाल दिवस पर M K एकेडमी में निबंध लेखन कार्यक्रम, साहिबजादों के बलिदान को किया याद

0 minutes, 1 second Read
0Shares

करैरा। वीर बाल दिवस के अवसर पर M K एकेडमी विद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के अद्भुत बलिदान को याद करने और बच्चों में देश व धर्म प्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य से रखा गया।


कार्यक्रम में सबसे पहले स्कूल की बालिकाओं ने अतिथियों का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सरस्वती वंदना की गई और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। इस पूरे कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और श्रद्धा से भरा हुआ रहा।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपने निबंधों के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की वीरता, साहस और धर्म के लिए दिए गए बलिदान पर अपने विचार रखे। बच्चों ने सरल शब्दों में यह बताया कि कैसे कम उम्र में भी साहिबजादों ने सच्चाई और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
यह कार्यक्रम भारत रक्षा मंच की इकाई करैरा के संयोजक दीपक जैन के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक मुकेश प्रजापति, भारत रक्षा मंच करैरा संयोजक दीपक जैन,समाज सेविका भारती जैन, के. पी यादव, अमन जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भारती जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह सीख देता है कि देश और धर्म के लिए प्रेम, साहस और सच्चाई कितनी जरूरी है।बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने इतिहास और महान विभूतियों के बलिदान को भी जानना चाहिए। संस्थापक मुकेश प्रजापति ने कहा कि साहिबजादों जोरावर सिंह फ़तेह सिंह का जीवन हर बच्चे के लिए प्रेरणा है। आप सभी अपने अपने जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और देशभक्ति को अपनाएं और अच्छे नागरिक बनें। कार्यक्रम के अंत में निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप मे स्टडी किट अतिथियों एवं आयोजकगण द्वारा वितरित की गई । पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्कूल परिवार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एम के अकादमी के विनोद कुशवाहा द्वारा किया गया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!