करेरा। पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले उदयराम ले मामले में पुलिस ने आत्महत्या के आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी बृजेश कुमार पुत्र उदयराम जाटव उम्र 26 साल नि0 ग्राम टोकनपुर थाना करैरा जिला शिवपुरी ने थाना आकर मौखिक सूचना दी थी कि दिनांक 21.12.2025 को रात करीवन 09.00 वजे मैं व मेरे पिता जी खाना पीना खाकर सो गये थे अगले दिन दिनांक 22/12/25 की सुवह 04.00 बजे पानी देने के लिये मै व पिता जी खेत पर गये थे मै दूसरे खेत पर पानी दे रहा था पिता जी सुल्लू जाटव के खेत के पास वाले खेत पर पानी देने चले गये थे। कुछ समय वाद जव पिताजी नही लौटे तो मै सुल्लू जाटव के खेत के पास बाले खेत पर पहुँचा तो मैने देखा कि मेरे पिता जी सुल्लू जाटव के खेत मे लगे नीम के पेड से रस्सी से फांसी पर लटके हुये थे। एक्सीडेंट की घटना को लेकर वर्ष 2019 से ग्राम टोकनपुर निवीसी लक्ष्मी जाटव, राजेन्द्र जाटव, उसका लडका आशिक जाटव 03 लाख रुपयो की माँग कर रहे थे। मेरे पिताजी ने उन्हे 10 फुट जमीन व 35000 रू दे चुके थे। आए दिन लक्ष्मी जाटव, राजेन्द्र जाटव, उसका लडका आशिक जाटव के द्वारा लगातार पैसों की मांग कर प्रताडित किया जा रहा था जिस से तंग होकर मेरे पिताजी ने फांसी लगा ली है। रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर मर्ग क्रमांक 123/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जाँच मे लिया गया जाँच के दौरान सभी परिजन लोगो के कथन लेख किये गये जिसपर से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 856/25 धारा 108,3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
एस.डी.ओ.पी. डॉ आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा एवं उनकी टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर जाँच कर आरोपीगण 1. लक्ष्मी जाटव पत्नि स्व० दामोदर जाटव 42 साल नि टोकनपुर थाना करैरा 2. राजेन्द्र जाटव पुत्र पुन्नालाल 38 साल नि टोकनपुर थाना करैरा आशिक जाटव पुत्र दामोदर जाटव उम्र 19 साल नि टोकनपुर थाना करैरा को मुखबिर की सूचना पर ग्राम टोकनपुर थाना करैरा से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
इनकी रही सराहनिय भूमिका- थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उनि पुष्पेन्द्र सिहं चौहान, उनि. अंजली सिंह, आर जितेन्द्र कुमार, आर० राधेश्याम जादौन, आर. मनीष कोरी, आर. मुकेश कुमार
