करैरा। पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने बाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार की थी फरियादी अरविन्द्र पुत्र कुन्दन सिह गुर्जर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम जेरवा ने मौके पर रिपोर्ट कि रविवार सोमवार की दरम्यानी रात करीवन 12-01 वजे की वात है मैं अपने वच्चो के साथ वगल वाले घर मे था मेरा छोटा भाई बंटी, भान्जी रामांक्षा को छोडने ग्राम दीवट गया था। मां मृतिका पार्वती व पिता कुन्दन कमरे मे अकेले सो रहे थे रात मे वगल मे कमरे से माता पिता की लडाई झगडे की आवाज आई तो मैने अपने कमरे का गेट खोल कर वगले के कमरे मे आया तो मेरे पिता कुन्दन हाथ मे कुल्हाडी लिये खडे थे और मेरे पिता वोले मैने तेरी मां को मार दिया रोज रोज चिक-चिक करती थी और कुल्हाडी लेकर भाग गया मैने खटिया पर देखा तो मेरी मां के वाऐ तरफ कान के पास तथा वाऐ कंधे पर दो जगह घाव होकर खून वह रहा था। मेरे पिता कुन्दन द्वारा कुल्हाडी मार कर मेरी मां की हत्या कर दी है सो रिपोर्ट करता हूं। रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अपराध क्रं. 855/25 धारा 103 बीएएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। मृतिक का पीएम कराया गया।

एस.डी.ओ.पी. डॉ आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा एवं उनकी टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर जाँच कर आरोपी कुंदन पुत्र जगदीश सिंह गुर्जर उम्र 48 साल निवासी ग्राम जेरवा थाना करैरा को तत्काल पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर घटना घटित करने संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इनकी रही राहनीय भूमिका- थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उप निरी०राधेश्याम शिवहरे, प्रआर 224 राजेश शर्मा, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर। 165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर सुरेन्द्र रावत, आर चालक रामअवतार गुर्जर की मुख्य भूमिका रही है।
