जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण, दिए निर्देश

0 minutes, 1 second Read
0Shares

करैरा। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव द्वारा करेरा विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया इस क्रम में आइटीबीपी करेरा,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेरा, उत्कर्ष विद्यालय करेरा का निरीक्षण किया तथा करेरा विकासखंड के हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी के समस्त प्राचार्य की एक आवश्यक बैठक उत्कृष्ट विद्यालय करेरा में ली आइटीबीपी करेरा में छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर अच्छा पाया गया हाई स्कूल तथा हाई सेकेंडरी का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% प्राप्त करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शैक्षणिक स्टाफ को गत वर्ष के प्रश्न पत्र,ब्लूप्रिंट, भोपाल से प्राप्त शैक्षणिक सामग्री आवश्यक रूप से छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए
करेरा विकासखंड की समस्त प्राचार्य तथा संकुल प्राचार्य को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया की तीन दिवस के अंदर ड्रॉप बॉक्स में उपलब्ध छात्राओं को चिन्हित कर आवश्यक रूप से ड्रॉपबॉक्स खाली करें।


सीएम हेल्पलाइन की समस्याओं का निराकरण करें छात्र-छात्राओं तथा आम जन की समस्याओं का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समाधान करें
छात्र-छात्राओं के अकाउंट की स्पष्ट जानकारी प्राप्त करें जिससे छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके
जिला शिक्षा विवेक श्रीवास्तव ने समस्त लोक सेवकों से eअटेंडेंस लगाने की अपील की
इस अवसर पर उत्कर्ष विद्यालय करेरा प्राचार्य श्री अरविंद यादव ,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कविता लोधी एवं समस्त करेरा विकासखंड के प्राचार्य उपस्थित रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!