करैरा। थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एव उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर सूचना पर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है । अभियान के क्रम मे आज थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि, एक व्यक्ति एक देशी 315 बोर का कट्टा लेकर सुनारी दिहायला रोड पर कोई वारदात करने की नियत से घूम रहा है । तभी उक्त सूचना की तस्दीक हेतु

मुखबिर के बताये स्थान सुनारी दिहायला रोड पर पहुचे तो रास्ते मे एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मायाराम पिता छिमाधर रावत उम्र 46 साल नि. ग्राम दिहायला चौकी सुनारी थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर अपनी कमर मे आगे की तरफ एक देशी 315 बोर का कट्टा रखे हुये पाया गया तथा एक जिन्दा कारतूस मिला, कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त किया गया किया गया आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 850/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
इनकी रही भूमिका –थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री विनोद छावई , चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन शर्मा, आऱ 506 लवकेश यादव, आर.866 गजेन्द्र रावत थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही ।
