करैरा। लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा आयोजित गणित और विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा 2025 जिसका का आयोज उत्कृष्ट उ मा विधालय करेरा में किया गया था।परीक्षा में विकास खंड करेरा के 301 छात्रों ने भाग लिया था ।उसमें से विज्ञान ओलंपियाड में उत्कृष्ट विधालय के दो छात्र अंशुल कुशवाह और देवांक सिसोदिया का चयन संभाग ओलंपियाड के लिय हुआ है । इस उपलब्धि पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी स्वीटी मंगल ,प्राचार्य अरविंद सिंह यादव,विज्ञान शिक्षक भानु प्रकाश भार्गव,राबिया बानो ने छात्र को बधाई दी है ।
